फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   video viral of policemen doing fight with a women in shopian jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मियों ने महिला से की हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच के आदेश

Sun, 10 Feb 2019 11:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 10 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
video viral of policemen doing fight with a women in shopian jammu kashmir
Demo Pic
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मियों के एक महिला से हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें दो पुलिसकर्मी शनिवार की रात शोपियां के एक गांव में एक महिला से हाथापाई करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वीडियो की जांच की जा रही है और इस संबंध में पुलिसकर्मियों के व्यवहार की जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया कि पुलिसकर्मी रमीज खान नाम के एक व्यक्ति के घर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के  मामले की जांच करने गए थे। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को शोपियां में तीन लोगों रमीज खान, मोहसिन खान और सलीम खान ने अगवा कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस दल ने आरोपी के घर लड़की का पता लगाने कि लिए छापा मारा, जहां उन्हें दो आरोपी मोहसिन खान और सलीम खान मिले। आरोपी के घर के लोगों ने खासतौर पर महिलाओं ने पुलिस को अपना काम करने से रोका। इसी दौरान आरोपी भाग निकले। यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी एक गंभीर अपराध की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed