{"_id":"6337fb171311b626dd07712f","slug":"video-of-ias-athar-wedding-preparations-viral-bride-mehreen-applied-mehndi-in-her-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूजे के लिए: आईएएस अतहर की शादी की तैयारियों का वीडियो वायरल, दुल्हनियां महरीन ने हाथों में रचाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूजे के लिए: आईएएस अतहर की शादी की तैयारियों का वीडियो वायरल, दुल्हनियां महरीन ने हाथों में रचाई मेहंदी
Sat, 01 Oct 2022 02:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:02 PM IST
सार
Ias Athar Aamir Marriage:आईएएस अतहर आमिर खान और डॉ महरीन काजी की शादी की तैयारियों वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। अतहर की यह दूसरी शादी है।
विज्ञापन
अतहर आमिर और महरीन काजी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएससी टॉपर और आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान और डॉ महरीन काजी शादी करने जा रहे हैं। उसकी शादी की तैयारियों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महरीन ने हाथों में मेहंदी रचाई है। शादी की ड्रेस में दोनों खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद उनके जानने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। श्रीनगर नगर निगम में तैनात आईएएस अतहर आमिर खान की यह दूसरी शादी है। डॉ. मेहरीन काजी एक प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और अतहर के पैतृक स्थान कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
वह नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
अतहर ने 2018 में टीना डाबी से शादी की थी। इसके दो साल बाद 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन के देवीपोरा निवासी अतहर आमिर उल शफी खान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा 2015 में दूसरा रैंक हासिल किया था।
खान ने लगातार दूसरी बार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने का कारनामा किया था। पहली बार 2014 की सिविल सेवा में 560 वां रैंक हासिल किया था। श्रीनगर के टिंडेल बिस्को स्कूल से बारहवीं के बाद मंडी, हिमाचल प्रदेश से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (आईआईटी) से ग्रेजुएट होने पर अतहर ने आईएएस का सफर शुरू किया।
2009 में घाटी से टापर शाह फैजल से प्रेरित होकर अतहर ने 2014 में यूपीएससी में पहला प्रयास किया और उत्तीर्ण होने के साथ उन्हें इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के लिए चुना गया।