{"_id":"58de3efa4f1c1bc30463eca0","slug":"video-of-hizbul-goes-viral-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिज्ब का नया वीडियो वायरल, लोगों को लूटने वाले फर्जी आतंकियों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिज्ब का नया वीडियो वायरल, लोगों को लूटने वाले फर्जी आतंकियों की पिटाई
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिज्ब का एक नया वीडियो वायरल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिज्ब का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लोगों को लूटने और आतंकियों के नाम पर वसूली करने और डराने धमकाने वाले दो फर्जी आतंकियों की पिटाई की जा रही है। हिज्ब कमांडर जाकिर मूसा की ओर से जारी इस वीडियो में उसकी आवाज भी है।
विज्ञापन
वीडियो की शुरुआत में एक फर्जी आतंकी के हाथ और मुंह पर खून दिख रहा है। 3 मिनट 59 सेकेंड के इस वीडियो के आखिरी 47 सेकेंड में उन दो कथित आतंकियों का कबूलनामा है, जिसमें वे दोनों अपने गुनाह कबूल करते दिख रहे हैं। दोनों युवक चार अन्य लोगों के नाम ले रहे हैं, जो उनके साथ लोगों को लूटने का काम करते थे।
विज्ञापन
कश्मीरी भाषा में जारी इस वीडियो में उन्होंने दोबारा से इस प्रकार की हरकत न करने की बात कही है। कहा है कि वे नकली हथियारों से लोगों को डराते थे। उनके साथ आसिफ नाम का लड़का था जो छाछकूट और दूसरा बटिंगू का था। कुछ और भी थे। पांपोर का कोई नहीं था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में फर्जी आतंकी कौन थे।
विज्ञापन