{"_id":"8b9d460d635cbb03ba06a7bb54024641","slug":"victims-of-previous-disasters-still-waiting-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट पर रिपोर्ट बनी, मुआवजे का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट पर रिपोर्ट बनी, मुआवजे का पता नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 05 Oct 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और बाढ़ के कारण फसल के नुकसान का मुआवजा मांगने के लिए किसानों ने सोमवार को बैठक का आयोजन किया। राष्ट्रीय किसान संघ के बैनर तले हुई बैठक में किसानों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के कारण फसल का काफी नुकसान हुआ है। विभाग को रिपोर्ट भी दे दी गई है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान शिव देव सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से राज्य में किसानों की स्थिति खस्ता होती जा रही है। पिछले साल भी फसल का नुकसान हो गया था, लेकिन सरकार किसानों की चिंता करने की बजाए उन्हें ही कोस रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो मौसम की मार किसानों को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
उस पर सरकार की नीतियों से होने वाला नुकसान किसानों की हालत को बिगाड़ देता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार पहले तो बीज सही नहीं मिला, उसके बाद मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इसके बाद जब मुआवजे की बार्त आई तो सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। इस मौके पर किसान प्रदीप कुमार ने कहा कि कम पैदावार के कारण किसानों को लाभ तो दूर खेती में किए गए खर्च को भी पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फसल को बेचने के बाद जो लाभ मिलता वह इस बार नहीं मिलेगा और ऐसे में किसानों को अगली फसल लगाने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा, लेकिन सरकार को चाहिए कि किसानों की भी सुध ले और नीतियों में बदलाव कर किसानों के बारे में सोचे। इस मौके पर राकेश शर्मा, देवराज, ताराचंद आदि भी उपस्थित रहे।