फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vice chancellor cup, ju win match

Jammu News: इंडिया वाइस चांसलर कप - जम्मू विवि ने वाईसीएमओयू को 131 रनों से हराया

विज्ञापन
vice chancellor cup, ju win match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने मंगलवार को यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (वाईसीएमओयू) नासिक को 131 रन से हराकर ऑल इंडिया वाइस चांसलर कप में 5वीं जीत दर्ज की। नागपुर में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू विवि ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। संदीप बख्शी ने सर्वाधिक 83 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निरंजन ने 66, राज कुमार बख्शी ने नाबाद 58 और अमीन ने 19 रनों का योगदान दिया। वाईसीएमओयू के लिए लक्ष्मण शिंदे ने तीन विकेट झटके, जबकि दिलीप ने एक विकेट लिए।

जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईसीएमओयू यूनिवर्सिटी नासिक 20 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। देवी दास ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि सैंडी भागवत ने 30 रन और निखिल शिंदे ने 27 रनों का योगदान दिया। जम्मू विवि के लिए राजेश और करण ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शांतुल अमीन और निरंजन को एक-एक विकेट मिला। निरंजन को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने जम्मू टीम और अधिकारियों को बधाई दी और आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed