फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vice chancellor cup

वाइस चांसलर कप : जेयू की चौथी जीत, अकोला यूनिवर्सिटी को 80 रन से हराया

विज्ञापन
vice chancellor cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने अकोला यूनिवर्सिटी नागपुर को 80 रन से हरा कर ऑल इंडिया वाइस चांसलर कप में चौथी जीत दर्ज की। नागपुर में हुए मुकाबले में जम्मू विवि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। शांतुल रैना ने सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली। निरंजन ने 29, राज कुमार ने 25, राजेश ने 16 और अमन ने 14 रन का योगदान दिया। अकोला यूनिवर्सिटी के लिए डॉ. पीएम तायडे ने 28 रन देकर चार विकेट और विवेक सतान ने 41 रन देकर तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकोला यूनिवर्सिटी नागपुर की टीम 19.3 ओवर में ही 139 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेम दास ने 22, देवेन ने 25 और नीरज ने 24 रन बनाए। जम्मू विवि के लिए राज कुमार बख्शी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 और अमीन ने 2 विकेट लिए, जबकि बलवंत सिंह, राजेश और शांतुल ने एक-एक विकेट लिया। शांतुल रैना को तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

टीम के साथ प्रबंधक संजीत सिंह, सहायक प्रबंधक मोहित शर्मा और जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच राज कुमार बख्शी भी थे। खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने टीम और अधिकारियों को बधाई देने के साथ आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed