{"_id":"49768711d8ddce35a08c440d1a88f277","slug":"vehicles-will-not-be-check-to-engaged-in-election-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चुनाव में लगे वाहनों की नहीं होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चुनाव में लगे वाहनों की नहीं होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Nov 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में लगाए जाने वाले वाहनों की आवाजाही को सरल बनाने के लिए यातायात विभाग ने खास रणनीति बनाई है। वाहनों को कहीं आने जाने पर जांचा नहीं जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम से निकलने वाले वाहनों को वहीं पर जांचा जाएगा और उसके आगे कहीं पर कोई जांच नहीं होगी।
विभाग ने ऐसा इसलिए किया है, ताकि विभाग का समय भी बचे और वाहनों को भी कहीं पर कोई दिक्कत पेश न आए। इसे लेकर सभी नाकों पर भी खास निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी, यातायात पुलिस, जम्मू, मोहन लाल ने बताया कि चुनाव में भेजे जाने वाले वाहनों की कहीं पर कोई जांच नहीं होगी।
जब पुलिस कंट्रोल रूम से वाहनों को कहीं पर भी रवाना किया जाएगा तो उनकी कंट्रोल रूम में ही जांच हो जाएगी। इसके बाद जिन क्षेत्रों में भी वाहन जाएंगे, वहां पर रास्ते में आने वाले सभी नाकों पर सूचित कर दिया जाएगा कि कौन से वाहन आ रहे हैं और इनकी जांच नहीं करनी।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि चुनाव में जाते वाहनों को कहीं पर कोई दिक्कत पेश न आए। चुनाव में हर एक सुविधा को सरल बनाने के लिए हर एक जरूरी कदम उठाने की हिदायतें मिली हैं, जिस पर अमल किया गया है। इससे यहां चुनाव कर्मियों का समय बचेगा, वहीं विभाग के कर्मचारियों का समय भी बचेगा।
यही नहीं, जाम से निपटने के लिए भी इन वाहनों के लिए खास योजना बनाई गई है। जब भी वाहनों को निकाला जाएगा तो पहले से ही जानकारी जुटा ली जाएगी, किस रास्ते से वाहनों को जाने में आसानी होगी। जिस रूट पर वाहनों की संख्या कम होगी, वहीं से वाहनों को आगे भेजा जाएगा।