फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehicles stolen in jammu

5 माह में 25 वाहन चुरा चुके चोर, लग्जरी कारों में आ रहे चोरी करने

विज्ञापन
vehicles stolen in jammu
जम्मू। अगर आपने शहर में अपना वाहन पार्क किया है तो सावधान रहें। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 5 महीने में छोटे बड़े 25 वाहन चोरी हो चुके हैं। चोर भी काफी शातिर हो गए हैं, उन्होंने चोरी का तरीका बदल लिया है। शाम ढलने के बाद वाहनों को उठाया जा रहा है। ऐसे वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं जो अंधेरे में पार्क हैं। चोर लग्जरी वाहनों में आ रहे हैं, ताकि किसी को शक न हो। इस बात का खुलासा कुछ मामलों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। हालांकि पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ा दी है। कुछ मामले सुलझा भी लिए हैं।
विज्ञापन

केस एक
डिग्याना में बाइक चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पहले चोर स्कॉर्पियो में आए। बाइक के आगे वाहन पार्क किया। कुछ देर इंतजार के बाद बाइक को लेकर चले गए। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

केस दो
जानीपुर में एक घर के बाहर पार्क की इनोवा कार भी फिल्मी अंदाज में चोरी की गई है। चोर भी इनोवा वाहन में आए। काफी देर तक वाहन को रोके रखे। यहां पर एक दुकान खुली थी। जिसके बंद होने की प्रतीक्षा की गई। दुकान बंद होने के बाद चोरों ने स्ट्रीट लाइट को बंद किया और इनोवा कार को ले गए। बता दें, शहर में मोहल्लों में ही बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट के स्विच लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस माह में कितने वाहन चोरी
सितंबर - 5
अक्तूबर - 7
नवंबर - 4
दिसंबर - 6
जनवरी - 3
(दोपहिया और चार पहिया)
कोट
चोरों पर पुलिस की पैनी नजर है। चोरी के अधिकांश मामलों को सुलझा लिया गया है। रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। लोग भी संदिग्धों पर नजर रखें और पुलिस को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें।
-श्रीधर पाटिल, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed