{"_id":"680a8a0b869b4d41760e7656","slug":"vehicles-is-washed-on-road-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122616-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाहन धोने से सड़क से उखड़ रहा तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाहन धोने से सड़क से उखड़ रहा तारकोल
विज्ञापन
पौनी में सड़क किनारे खड़े कर धोए जा रहे वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
पौनी। रियासी सड़क मार्ग के किनारे पर बनी नहर से वाहन चालक अवैध तरीके से बिना किसी अनुमति के वाहन धो रहे हैं। पानी के लगातार बहाव से सड़क पर डला तारकोल इससे उखड़ रहा है।
कुछ दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क में बने गड्ढे भरने का काम किया था। अब फिर वही स्थिति उत्पन्न हो रही है। जगह-जगह सड़क पर पानी रुकने से तारकोल बाहर निकल रहा। सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। पूर्व जिला उपायुक्त विशेष पाल महाजन ने एक निर्देश भी जारी किया था कि कोई भी सड़क के किनारे गाड़ियां धोते पाया जाता है तो उस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर पीडब्ल्यूडी के एई बलदेव राज ने कहा कि इसके बारे में नायब तहसीलदार को अवगत करवाया गया है कि कोई भी सड़क के किनारे गाड़ियां धोता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, तहसीलदार साहिल रंधावा ने बताया कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विभाग हमें लिखकर देता है तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।