फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehicle fitness certificate in just two minutes

यहां दो मिनट में हो जाती है बस की फिटनेस

Tue, 06 Jan 2015 09:34 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
vehicle fitness certificate in just two minutes

पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में अनफिट बसें दौड़ रही हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इसका कारण इन बसों को दिए जाने वाले फिटनेस सर्टिफिकेट हैं। करीब 40 मिनट तक होने वाली टेस्टिंग को दो मिनटों में ही ओके किया जा रहा है।

विज्ञापन


रामबन, राजोरी और पुंछ जिलों में सबसे अधिक अनफिट बसें दौड़ रही हैं। इनकी जांच के लिए विभाग ने ठोस कदम उठाने की योजना बनाई है। जानकारी के अनुसार विभाग के फार्म-14 के तहत व्यवसायिक वाहनों की 78 पुर्जों की जांच करनी होती हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कम से कम 40 मिनट का वक्त लगता है, लेकिन वाहनों की जांच दो से तीन मिनटों में ही निपटा दी जाती है। वाहनों को पास करते वक्त बनाए गए डग के ऊपर इसे खड़ा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इसके इसकी चेचिस की जांच करनी होती है, लेकिन वाहनों को दूर से देखकर ही इसे ओके कर दिया जाता है। ऐसे में अनफिट वाहन को भी फिट होने का सर्टिफिकेट दे दिया जाता है।

सभी की है मिलीभगत

vehicle fitness certificate in just two minutes

विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की इसमें मिलीभगत सामने आ रही है। बसों के अलावा आटो रिक्शा, ट्रकों, मेटाडोर आदि को भी फिटनेस की आवश्यकता है। दरअसल, इनके फिटनेस सर्टिफिकेट भी हवा में ही बनाए जा रहे हैं। जम्मू आरटीओ कार्यालय सहित संभाग के अन्य एआरटीओ कार्यालयों में भी ऐसा हो रहा है।

परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव, जीए सोफी ने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी मिली है। बड़े अधिकारी इस पर निजी तौर पर नजर रखेंगे। फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होने वाले दिन विभाग के उच्च अधिकारी गुपचुप तरीके से इसकी जांच करेंगे। इसका खुलासा करने में वक्त लगेगा, लेकिन बहुत जल्द ऐसा करने वालों को सामने लाया जाएगा। अनफिट वाहनों को फिट करने का सर्टिफिकेट जारी होना खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed