फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vehicle falls in chenab river, many dead, 4 bodies recovered

चिनाब में गिरा वाहन, चार शव बरामद

Sun, 26 Apr 2015 01:12 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
vehicle falls in chenab river, many dead, 4 bodies recovered

खचाखच सवारियों से भरा एक यात्री (ट्वेरा) वाहन सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहाड़ के पास चिनाब में जा गिरा। हादसे में छह सवारियां बह गईं, जिनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है।

विज्ञापन


हादसे में छह सवारियां जख्मी भी हुई हैं, जिन्हें रामबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शोक जताया है। मूलत: बिहार के रहने वाले 11 लोगों का दल यात्री वाहन (जेके 03 डी 8873) से काम के सिलसिले में घाटी के वांगपू इलाके में जा रहा था।
विज्ञापन


चालक समेत वाहन में 12 लोग सवार थे। सुबह साढ़े छह बजे जब वह रामबन के पास मेहाड़ इलाके में पहुंचे तो चालक मोहम्मद अयूब निवासी लिसर डुरू जिला अनंतनाग वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते वाहन चिनाब में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय रेड क्रास के सदस्य और आसपास के लोग बचाव में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम कराया गया दरिया का जल स्तर

vehicle falls in chenab river, many dead, 4 bodies recovered

बचाव दल ने छह लोगों मोहम्मद फारूक निवासी सपूला बिहार, मोहम्मद ताफूस निवासी नाशपत बिहार, मोहम्मद तैयब निवासी अररिया बिहार, मोहम्मद रब्बास निवासी चेतबा बिहार, निजामुद्दीन निवासी सपूल बिहार और मोहम्मद जहांगीर निवासी मालवा बिहार को बचा लिया। सभी जख्मी हैं।

हादसे की खबर पाकर एसपी रंदीप कुमार और डीसी फारूक शाह बुखारी बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिनाब में पानी अधिक होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही थी। डीसी ने बगलिहार पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों से संपर्क कर दरिया में पानी कम कराया। तकरीबन छह घंटे बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

क्रेन से वाहन को निकाला गया। इसमें चार लोगों के शव फंसे थे, जिनमें चालक मोहम्मद अयूब के अलावा निजाम निवासी सलदाह बिहार, रहीम और अफरोज (दोनों भाई) निवासी बिहार शामिल हैं। पानी के तेज बहाव के चलते मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद करीम दोनों निवासी बिहार बह गए हैं। देर शाम तक दोनों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed