{"_id":"5c6268e8948fbe536d96442c2e28c2f5","slug":"vegetables-price-hike-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर, बिगड़ा बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर, बिगड़ा बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। दाल की बात छोड़ दो, गरीबों की थाली से प्याज तक गायब हो गया है। सब्जी खाना तो सभी के बस का नहीं रहा। आसमान छूती महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गृहणियों को हर सुबह और शाम तनाव रहता है कि आज क्या पकाया जाए।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम इतने ऊंचे हो गए हैं कि खरीदना मुश्किल हो गया है। किचन से मटर और टमाटर नदारद है। आलू, प्याज से लेकर अदरक, लहसुन, अरबी, नींबू के भाव भी सिर चढ़कर बोल रहे हैं। हर सब्जी में टमाटर और अदरक का प्रयोग होता है, लेकिन दोनों ही रसोई से दूर हैं। टमाटर के दाम 50 रुपयों पर बने हुए हैं। अदरक और लहसुन दोनों ही 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं हो रहे हैं। मटर भी 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है।
विज्ञापन
हाल यह है कि लोग पहले जहां दो किलो सब्जी खरीदते थे, वहां अब पाव भर लेने को विवश हैं। 15 रुपये प्रति किलो मिल रही बंदगोभी के अलावा कोई भी सब्जी ऐसी नहीं है, जिसके दाम बीस रुपये से कम हों। शहर की कुछ गृहणियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शाम को कई बार गली-मोहल्ले में बची हुई सब्जी बेचने जो आते हैं, उनसे कुछ सस्ती सब्जी मिल जाती है। यह सब्जी क्वालिटी में उतनी बढि़या नहीं होती है, लेकिन मजबूरी में खरीदना होता है।
विज्ञापन