फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   four terrorists killed in mine blast while trying to infiltrate along LoC in Poonch

मारे गए चार आतंकी: एलओसी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन विस्फोट में लश्कर कमांडर समेत चार दहशतगर्द ढेर

Mon, 12 Oct 2026 08:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 08:21 PM IST
सार

चारों आतंकियों के पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के पुंछ जिले के हजीरा तहसील के मंडला, मदारपुर इलाके का निवासी होने की पुष्टि की गई है।
 

विज्ञापन
four terrorists killed in mine blast while trying to infiltrate along LoC in Poonch
पुंछ में मारे गए लश्कर के चार आतंकी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग धमाके में लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए। ये सभी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ी वारदात की फिराक में थे। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। इसके तुरंत बाद भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बलों ने अग्रिम चौकियों पर हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी है।

विज्ञापन



 

Trending Videos

चारों आतंकी गुलाम कश्मीर के रहने वाले थे
अधिकारियों ने बताया कि भीषण धमाका सोमवार को जीरो लाइन (एलओसी) पर सतवाल-नाकी गांव इलाके के पास हुआ। विस्फोट के समय पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसपैठियों के एक दल की आवाजाही देखी जा रही थी। आधिकारिक तौर मारे जाने या घायल घुसपैठियों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि धमाके में मारे गए आतंकी गुलाम कश्मीर में पुंछ जिले हाजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया सोशल मीडिया पर दावा
पाकिस्तान का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसमें आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं भारतीय अधिकारियों ने बताया कि धमाके के फौरन बाद सेना ने घुसपैठ की किसी भी अन्य संभावित साजिश अथवा सुरक्षा में सेंध को नाकाम करने के लिए निगरानी तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन

मेंढर में दो लैंडमाइन बरामद
इस बीच, पुंछ के ही मेंढर सेक्टर में सतर्क भारतीय जवानों ने एक और बड़ी अनहोनी को टाल दिया। सोमवार को बसोनी इलाके में सीमा सुरक्षा बाड़ के पास नियमित ट्रैक निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जवानों की नजर जमीन में दबी दो बारूदी सुरंगों पर पड़ी। पहली लैंडमाइन सुबह करीब 8:25 बजे और दूसरी दोपहर लगभग 12:10 बजे देखी गई। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने दोनों दोनों बारूदी सुरंगों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed