{"_id":"684346f93144c539d70d067a","slug":"vande-bharat-cross-over-bridge-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123964-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विश्व के सबसे ऊंचे पुल पर दौड़ी वंदे भारत, खिले रियासी के लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विश्व के सबसे ऊंचे पुल पर दौड़ी वंदे भारत, खिले रियासी के लोगों के चेहरे
विज्ञापन
विश्व के ऊंचे पुल से गुजरती वंदे भारत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत शुक्रवार को बक्कल और कौड़ी के बीच दरिया चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे पुल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आते ही स्थानीय ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
उद्घाटन होते ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि उन के गांव में पुल का बनना एक सपना लगता था। प्रधानमंत्री स्वयं उनके इलाके में आए और देश के अन्य हिस्सों से रेल लिंक मार्ग को जोड़ा, इससे बड़ी खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कटड़ा से जब वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रवाना किया तो बक्कल कोड़ी के लोगों ने पुल के पास रुककर रेल के गुजरने का इंतजार किया। पुल से वंदे भारत ट्रेन मात्र चालीस सेकेंड में गुजरी।
-- -
विकास की नई बयार बहेगी
जब गांव में रेल लिंक परियोजना का काम शुरू हुआ था तब यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से बनकर तैयार होना एक सपने जैसा लगता था। भारतीय इंजीनियरों ने अपने अटूट साहस के साथ इस काम को पूरा किया। परियोजना के पूरी होने और प्रधानमंत्री के आने से हमारे इलाके की किस्मत खुल गई है। विकास की नई बयार बहेगी।-रतन शर्मा, शिक्षक
विज्ञापन
-- -
पहाड़ों का सीना चीर कर इंजीनियरों ने कमाल किया
यह मेरे लिए एक ऐतिहासिक पल है। पहाड़ों का सीना चीर कर भारतीय इंजीनियरों ने अद्भुत कमाल किया है। लोगों को हर प्रकार का फायदा मिला है। पुल दुनिया के आठवें अजूबे की भांति है जिसका कोई जोड़ नहीं है। इसे देखने अभी भी लोग आते हैं। आने वाले दिनों में भी लोग इसकी अद्भुत क्षमता को देखेंगे।
-- -कृपाल सिंह,
-- --
पीएम ने लोगों का सपना साकार किया
उम्र के अंतिम पड़ाव में अपने इलाके में रेल चलने की काफी खुशी है। प्रोजेक्ट जो एक सपना लग रहा था मेरी आंखों के सामने पूरा हुआ है। मैं काफी खुश हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के लिए रेल सेवा शुरू कर लोगों का सपना साकार किया है।
- ओंकार सिंह