{"_id":"0f3445805334de31616ffe73d21042ee","slug":"vaishno-devi-yatra-to-resume-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग खुला, शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग खुला, शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से बंद वैष्णो देवी यात्रा सोमवार से शुरू हो सकती है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मनदीप सिंह भंडारी ने इसकी संभावना जताई है। श्री भंडारी ने कहा कि यात्रा ट्रैक पर अभीतक बिजली और पानी की सुचारू सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पीएचई और पीडीडी इस काम में जुटी है।
विज्ञापन
संबंधित विभागों ने रविवार देर रात तक इस व्यवस्था को सुचारू करने का भरोसा दिया है। अगर यह व्यवस्था बहाल हो जाती है तो सोमवार सुबह से पारंपरिक मार्ग से यात्रा शुरू हो सकती है। दूसरे मार्ग से यात्रा शुरू में होने में अभी दो दिन का वक्त और लग सकता है।
विज्ञापन
सीईओ भंडारी ने श्राइन बोर्ड की टीम के साथ रविवार को पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही बिजली-पानी की व्यवस्था बहाल हो जाएगी तो यात्रा कटड़ा से अर्द्धकुंवारी, सांझी छत, भैरव मंदिर से होते हुए भवन तक शुरू कर दी जाएगी। यह पारंपरिक मार्ग है। नए मार्ग में अभी और काम किया जाना बाकी है। श्राइन बोर्ड का पूरा वर्क फोर्स यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन
युद्धस्तर पर काम हो रहा है। भारी बारिश से हुए नुकसान ने कई स्थानों पर मार्ग को अवरुद्ध किया है। इसलिए इसे दुरुस्त करने में वक्त लग रहा है। श्राइन बोर्ड की पूरी कोशिश है कि यात्रा पुराने मार्ग से सोमवार से शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा ट्रैक पर कोई यात्री फंसे नहीं हैं।