{"_id":"8037a29c628de828db7005987ba2a7db","slug":"vaishno-devi-yatra-suspended-over-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, सुबह फिर होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, सुबह फिर होगी शुरू
टीम डिजीटल/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पुराने यात्रा मार्ग से यात्रा शुरू किए जाने के बाद शाम करीब पौने चार बजे फिर रोक दी गई। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा भैरव घाटी मार्ग संकरा होने ओर यात्रा मार्ग पर बाढ़ से हुए नुकसान के चलते कई जगह बिजली बहाल नहीं हो पाने के चलते किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड के सीईओ मंदीप भंडारी ने शाम पौने चार बजे यात्रा रोके जाने के संबंध में बताया कि रोशनी कम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जोकि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके चलते एहतियात के तौर पर शाम को यात्रा रोक दी गई। मंगलवार सुबह फिर से यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 17 हजार 700 लोग कटड़ा से मां वैष्णो देवी के दर्शनों को भवन की ओर रवाना हुए। सीईओ मंदीप भंडारी के मुताबिक यात्रा मार्ग को फिर से 24 घंटे यात्रा के लिए पूरी तरह ठीक करने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने बताया कि भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बोर्ड की टीमें यात्रा मार्ग पर कई जगह कैंप लगाए हुए हैं।