लगातार तीसरे दिन वैष्णो देवी यात्रा रुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को लगातार तीसरे दिन वैष्णो देवी यात्रा बाधित रही। करीब 40 हजार यात्री कटड़ा में फंसे हैं जबकि अभी भी करीब आठ हजार यात्रियों के कटड़ा से भवन तक के बीच यात्रा मार्ग पर फंसे होने की सूचना है।
शुक्रवार को आपदा प्रबंधन टीम और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा भवन और यात्रा मार्ग में फंसे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित कटड़ा पहुंचाया था। श्राइन बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
फिलहाल यात्रा रविवार को भी शुरू किए जाने की संभावना नहीं है।
यात्रा मार्ग पर गिर आईं पस्सियां
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदीप भंडारी का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद पूरे यात्रा मार्ग पर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही यात्रा शुरू किए जाने के संबंध में कोई फैसला लिया जा सकेगा।
श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कटड़ा से अर्द्ध कुंवारी तक और अर्द्ध कुंवारी से भवन तक दोनों यात्रा मार्ग पर कई जगह पस्सियां गिर आईं हैं। कई जगह यात्रा मार्ग पर बनाए गए यात्री शेड को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
कटड़ा में महंगे हो गए होटल
कई दिनों से लगातार जारी बारिश से मौसम भी मरम्मत कार्य में अड़ंगा बना हुआ है। अब तक के इतिहास में इससे पहले कभी भी बारिश से यात्रा मार्ग इतने दिनों तक बंद नहीं रहा है।
कटड़ा में फंसे यात्रियों की मुसीबतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही। एक साथ हजारों यात्रियों के कटड़ा में फंसे होने के चलते होटल भी महंगे हो जाने के साथ ही खाने-पीने का सामान भी महंगा हो गया है।