फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra Suspended, 6th Day of Uncertainty After Devastating Landslide

भूस्खलन का कहर जारी: कटड़ा में खाली कराए जा रहे रेस्टोरेंट और दुकानें; वैष्णो देवी यात्रा छठे दिन भी स्थगित

Sun, 31 Aug 2025 06:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 31 Aug 2025 06:42 PM IST
सार

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा को छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटड़ा के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित होटल, दुकानें और रेस्टोरेंट खाली कराने के आदेश हैं।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra Suspended, 6th Day of Uncertainty After Devastating Landslide
यात्री पंजीकरण केंद्र के बाहर लगा ताला। - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

कटड़ा में भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह लगातार छठा दिन है जब हालात सामान्य नहीं हो सके हैं, जिससे हजारों श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। मौसम और जमीन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को रोके रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रशासन ने कटड़ा के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित होटल, दुकानें और रेस्टोरेंट खाली करने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया गया है, ताकि किसी भी संभावित आपदा से जनहानि न हो।
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण रास्ते जगह-जगह अवरुद्ध हो गए हैं और ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है। श्राइन बोर्ड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार बहाली के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने यात्रियों से घबराने की बजाय धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed