फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi yatra resumes as forest fire brought under control

J&K: त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग पर काबू, बहाल हुई माता वैष्णो देवी की यात्रा

Fri, 25 May 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 25 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi yatra resumes as forest fire brought under control
vaishno devi - फोटो : social media

त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगी आग के कारण करीब बीस घंटे बंद रही वैष्णो देवी यात्रा वीरवार सुबह सवा नौ बजे सुचारु हो गई। यात्रा शुरू होते ही कटड़ा-सांझी छत्त के बीच हेलीकाप्टर सेवा भी बहाल हो गई। वहीं अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को वीरवार को भी एहतियातन बंद रखा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को इस मार्ग को खोले जाने की संभावना है। यात्रियों को किसी तरह की समस्या नहीं आए, इसके लिए अधिकारियों ने अर्द्धकुंवारी में डेरा जमाया हुआ है। वीरवार सुबह भवन से आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने की जानकारी मिलने के बाद श्राइन बोर्ड ने दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण को शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही घंटों कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। पंजीकरण के लिए श्रद्धालु रात भर कतार में इंतजार करते रहे। पंजीकरण शुरू होने के बाद साढ़े तीन घंटे में ही छह हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शाम चार बजे तक यह आंकड़ा अठारह हजार को पार कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम सात बजे तक भक्तों का आंकड़ा बाइस हजार के पार हो गया था। भवन से मिली जानकारी के अनुसार आसपास के क्षेत्र में अभी भी धुआं फैला हुआ है। इसका प्रभाव अगले चौबीस घंटे तक रहने का अनुमान है।

अमूमन देखा गया है कि आगजनी की घटना के बाद अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग पर पत्थर गिरने की आशंका रहती है। इसी कारण इस मार्ग को एहतियातन वीरवार को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया।


इस मार्ग के बंद होने से बैटरी कार सेवा भी बंद रही। ताराकोट मार्ग को भी दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। गौरतलब है कि जंगल मेें आग लगने और यात्रा रोके जाने के कारण कई भक्तों को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed