फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra: Now you will be able to travel only on online booking, slip system closed

वैष्णो देवी यात्रा पर अहम फैसला: अब ऑनलाइन बुकिंग पर ही कर सकेंगे माता के दर्शन, पर्ची सिस्टम बंद, हादसे के बाद श्राइन बोर्ड ने उठाया कदम

Mon, 03 Jan 2022 12:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 12:11 AM IST
सार

वैष्णो देवी में भगदड़ के बाद 12 श्रद्धालुओं की मौत होने को उपराज्यपाल ने गंभीरता से लिया है। रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में तय किया गया कि अब ऑनलाइन बुकिंग पर ही भक्त यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra: Now you will be able to travel only on online booking, slip system closed
रविवार को वैष्णो देवी में माता के दर्शन करने के लिए लगी कतार। - फोटो : PTI

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। ऑफलाइन पर्ची सिस्टम को बंद कर दिया गया है। यात्रियों की लोकेशन ट्रैक करने के लिए रेडियो तरंगों पर आधारित आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने समेत भीड़ प्रबंधन के अन्य उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी भवन के पास भगदड़ से हुए हादसे के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में रविवार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसले लिए गए।  राजभवन में हुई विशेष बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को तत्काल सभी फैसलों पर अमल के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार को प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सौ फीसदी ऑनलाइन बुकिंग से यात्रा, यात्रा मार्ग खासकर भवन क्षेत्र में भीड़ न होने देने और भवन पर प्रवेश व श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए अलग-अलग रास्तों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बोर्ड के अध्यक्ष उपराज्यपाल ने कहा कि आरएफआईडी ट्रैकिंग सिस्टम को फौरन प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने को भी कहा। 


मास्टर प्लान पर जोर, स्काई वॉक बच्चों-बुजुर्गों के लिए रोप वे बनेंगे
वैष्णो देवी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग व भवन क्षेत्र में मास्टर प्लान को जल्द लागू किया जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए रोप वे बनाए जाएंगे, जबकि भीड़ प्रबंधन के लिए स्काई वॉक और सस्पेंशन ब्रिज तैयार किए जाएंगे।

श्राइन बोर्ड की बैठक में चर्चा के दौरान एलजी ने तमाम पहलुओं पर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। बैठक में भगदड़ की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम देकर कई जिंदगियां बचाने की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed