खेलों के विकास के लिए बड़ी पहल करेगा माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्रिच्युअल ग्रोथ सेंटर कटड़ा में हुई पहली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में खेलों का स्तर बढ़ाने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य एवं काउंसिल के चेयरमैन डा. अशोक भान ने खेल निदेशक से गर्मियों और सर्दियों में सीनियर के साथ विद्यार्थियों के लिए खेल शिविर लगाने के निर्देश दिए। `
काउंसिल ने जुलाई से दिसंबर तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के कैलेंडर की समीक्षा की। इसके साथ आगामी छह माह की गतिविधियों के कैलेंडर को मंजूरी दी गई। अतिरिक्त सीईओ डा. पीयूष सिंगला ने बताया कि 75 कनाल के क्षेत्र में 12.06 रोड़ रुपये की लागत से कटड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को तैयार किया गया है। इसमें दस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। पवेलियन पर 2600 लोग बैठ सकते हैं।
पीएम मोदी ने किया था स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन
ट्रैक और फील्ड गतिविधियों के साथ जिम्नेजियम, लान टेनिस, बास्केटबाल, वालीबाल कोर्ट के अलावा इंडोर स्पोर्ट्स सुविधाओं में टेबल टेनिस, शूटिंग आदि उपलब्ध है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का गत अप्रैल माह में प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया था।
अब तक 21 खेल गतिविधियों में 2012 प्रतिभागी शिरकत कर चुके हैं। बैठक में सीईओ अजीत कुमार साहू, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुना/ द्रोनाचार्य अवार्डी संजीवा सिंह, अर्जुना अवार्डी कृपाली सिंह, अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी कुलदीप हांडू मौजूद रहे।