फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Over 4 million devotees arrive in five months in Jammu

वैष्णो देवी: पांच महीनों में पहुंचे 40 लाख से अधिक श्रद्धालु, मां के भक्तों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
सार

देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस वर्ष भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों (जनवरी से मई) में ही 40,85,255 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 8,02,490 अधिक है।

विज्ञापन
Vaishno Devi Over 4 million devotees arrive in five months in Jammu
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस वर्ष भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों (जनवरी से मई) में ही 40,85,255 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 8,02,490 अधिक है।

विज्ञापन


वर्तमान में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां होने के कारण यात्रा अपने पूरे चरम पर है। माता के भवन, यात्रा मार्ग और आधार शिविर कटड़ा में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रोजाना 38 हजार से 43 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जबकि वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) पर यह आंकड़ा 40 हजार से 45 हजार के पार जा रहा है।आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में 6.96 लाख, फरवरी में 4.45 लाख, मार्च में 9.36 लाख, अप्रैल में 9.14 लाख और मई में सबसे ज्यादा 10.92 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


पिछले साल यानी 2025 के पहले पांच महीनों में कुल 32,82,765 श्रद्धालु आए थे। पिछले वर्ष मई महीने में श्रद्धालुओं की संख्या केवल 4.13 लाख रही थी। इसका मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे युद्ध के हालात थे। इस बार परिस्थितियां पूरी तरह सामान्य हैं और भक्तों का उत्साह चरम पर है। यदि यात्रा की यही रफ्तार बनी रही तो उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2026 में वैष्णो देवी यात्रा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed