{"_id":"61d029f4f2e5071bd463d8f6","slug":"vaishno-devi-incident-devotees-said-seeing-the-crowd-avoided-the-sight-of-the-mother-saved-her-life-by-climbing-the-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी हादसा: भक्त बोले- भीड़ देख मां के दर्शनों को टाला, टावर पर चढ़ कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी हादसा: भक्त बोले- भीड़ देख मां के दर्शनों को टाला, टावर पर चढ़ कर बचाई जान
Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
सार
चार युवक शुक्रवार शाम को बस के जरिये कटड़ा में पहुंचे उन के साथ कटड़ा के दो युवक भी दर्शनों को तैयार हुए। सभी जन पैदल चल भवन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा की भीड़ के बारे में जानकारी देने वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णों देवी के भवन में नववर्ष पर माता के दर्शनों को पहुंचे रियासी के चार युवकों ने रास्ते में बनाये गए शेड के साथ लगे एंगल पर चढ़ कर अपनी जान को बचाया। लगभग चौदह से अठारह वर्ष की उम्र के युवाओं ने शुक्रवार सुबह माता वैष्णों देवी के दर्शनों को जाने की सलाह बनाई। चार युवक शुक्रवार शाम को बस के जरिये कटड़ा में पहुंचे उन के साथ कटड़ा के दो युवक भी दर्शनों को तैयार हुए। सभी जन पैदल चल भवन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
करण सिंह, केवल सिंह, अजय सिंह व सन्नी सिंह ने बताया कि रात को एक बजे के लगभग वह भवन के आधा किलोमीटर पीछे पहुंचे इस दौरान वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी आने जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा हुआ था। इस दौरान एक स्थान पर काफी भीड़ हो जाने पर सन्नी सिंह व करण सिंह ने वहीं से माथा टेक कर वापिस जाने का मन बनाया और वापिस लौट आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी हादसा: सुबह मची भगदड़ में गई 12 की जान पर अधिकारी बोले- कोविड-19 गाइडलाइंस के पालन के साथ ही हो रहे दर्शन
विज्ञापन
केवल व अजय सिंह भीड़ में फंस गए और किसी प्रकार से लोहे के एंगल पर चढ़ गए बाद में वहां से उतर कर वापिस लौट गए। इन दौरान थोड़ी देर के बाद उन को भवन में भगदड़ मचने का पता चला। शनिवार सुबह उन्हें बारह लोगों की मौत व कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। युवकों ने बताया कि अगर वह वापिस नहीं लौटते तो हादसे का शिकार हो सकते थे।