फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Incident: On the lives of 12 people who lost their lives in a stampede in the morning, the officials said - Darshan is happening along with following the covid-19 guidelines

वैष्णो देवी हादसा: सुबह मची भगदड़ में गई 12 की जान पर अधिकारी बोले- कोविड-19 गाइडलाइंस के पालन के साथ ही हो रहे दर्शन

Sat, 01 Jan 2022 03:15 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 01 Jan 2022 03:15 PM IST
सार

गर ने बताया कि प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आने वाले तीर्थयात्रियों के परिवार के सदस्यों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो अपने प्रियजनों से संपर्क करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Vaishno Devi Incident: On the lives of 12 people who lost their lives in a stampede in the morning, the officials said - Darshan is happening along with following the covid-19 guidelines
Vaishno Devi Incident - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि सुबह वैष्णो देवी में मची भगदड़ के बाद एक बार फिर से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के साथ तीर्थयात्रा शुरू कर दी गई है। जम्मू के संभागीय आयुक्त राघव लंगर ने कहा कि भगदड़ में मारे गए चार लोगों के शवों को उनके मूल स्थानों पर भेज दिया गया है, जबकि बाकी शवों को भेजने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

लंगर ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए आधार शिविर कटरा का दौरा किया। कुप्रबंधन ने बताया कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद अब एसओपी के सख्त पालन के साथ यात्रा जारी है। भगदड़ के कारणों के बारे में लंगर ने कहा कि उपराज्यपाल ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है और जांच आगे बढ़ने पर विवरण साझा करेंगे। लंगर ने बताया कि प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आने वाले तीर्थयात्रियों के परिवार के सदस्यों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो अपने प्रियजनों से संपर्क करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी मृतक व्यक्तियों के शवों की पहचान कर ली गई है और 10 के रिश्तेदारों से संपर्क किया जा चुका है ताकि शवों को उनके घर भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि हम मृतकों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गर भेज रहे हैं। दो शव पहले ही हरियाणा और राजौरी जिले (जम्मू-कश्मीर) के नौशेरा भेजे जा चुके हैं। दो और शवों को भी दिल्ली भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी हादसा: चीखपुकार के बाद जमीन पर गिरते गए लोग, रौंदते हुए भीड़ आगे बढ़ती रही, घायलों की जुबानी आप भी जानिए

संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी घायलों की हालत 'स्थिर' है। तीर्थयात्रियों की स्थिति के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती 15 घायलों में से चार को छुट्टी दे दी गई और बाकी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed