'वैदिक-हाफिज मुलाकात में कोई हर्ज नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन द्वारा समय-समय पर एलएसी (लाइन आफ एकचुअल कंट्रोल) पर घुसपैठ के संबंध में उमर ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं है।
चीन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। लेकिन पाक के साथ संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है।
बता दें कि अमर उजाला के कार्यक्रम के दौरान उमर ने बच्चों के साथ भी खुलकर बात की।
'वैदिक के सईद से मिलने में कोई बुराई नहीं'
वेद प्रताप वैदिक और आतंकी हाफिज सईद की मुलाकात को लेकर देश भर में हंगामा हो रहा है। कुछ संगठनों ने वैदिक को देशद्रोही तक कह दिया लेकिन जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को वैदिक और सईद की मुलाकात से कोई आपत्ति नहीं है।
अमर उजाला के मेघावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आए उमर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, किसी के साथ मिलने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन देखना यह होगा कि शख्स हमारे लिए कितना नुकसानदेह है।
इससे पहले भी हाफिज के साथ अलगाववादी नेता मिलते रहे हैं और उस पर हंगामा मचता रहा है।
'सीज फायर उल्लंघन पर नवाज से सीधे बात करें मोदी'
सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक पीएम नवाज शरीफ से इस मामले में सीधी बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच अच्छे संबंध हैं और इस मुद्दे पर तो पीएम को विरोध जताना चाहिए।
उमर ने कहा कि सीमावर्ती इलाके के गरीब लोग गोलाबारी से बर्बाद हो रहे हैं। उनके पशु मारे जा रहे हैं। वे दहशत के कारण खेतों में काम करने नहीं जा रहे। इस पर दोनों देशों की सरकारों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।