उत्तर प्रदेश से आएगी कश्मीर के लिए चीनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के राशन कार्ड धारकों को अब उत्तर प्रदेश से आने वाली चीनी की मिठास का स्वाद चखेंगे। उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के सचिव बशीर अहमद खान के अनुसार उत्तर प्रदेश की चीनी मिल से ठेके को अंतिम रूप दे दिया गया है और एक सप्ताह तक रियासत में राशन की चीनी पहुंच सकती है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच सितंबर को कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ से नागरिक सचिवालय की पहली मंजिल पर बाढ़ का पानी घुस जाने से उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के रिकार्ड को भी क्षति पहुंची।
इस वजह से उत्तर प्रदेश आधारित चीनी फर्म के साथ ठेके होने में देरी हो गई। विभाग की ओर से नये सिरे से रिकार्ड को तैयार कर कंपनी के साथ ठेके को अब अंतिम रूप दे दिया गया है।
चीनी नहीं थी तो एडवांस क्यों लिया
उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के आयुक्त सचिव बशीर अहमद खान के अनुसार जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में सप्ताह तक राशन की चीनी मिल सकती है। सनद रहे कि इससे पहले रियासत के राशन कार्ड धारकों को महाराष्ट्र आधारित फर्म से चीनी सप्लाई हो रही थी। ठेका अवधि खत्म होने के बाद अब नये सिरे से उत्तर प्रदेश आधारित कंपनी से ठेका किया गया है।
चीनी नहीं थी तो एडवांस क्यों लिया
राशन डीलर एसोसिएशन जम्मू के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि जम्मू जिले के अधिकतर राशन डीलरों ने दो सितंबर को ही चीनी के लिए एडवांस राशि सीएपीडी विभाग के पास जमा करवा दी थी।
अगर विभाग के पास चीनी नहीं थी तो उसे एडवांस नहीं लेना चाहिए था। डीलरों की राशि फंसे होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जम्मू जिले में आटे की सप्लाई भी पूरी नहीं की गई है।