{"_id":"6152a7b68ebc3eab7d383558","slug":"uri-operation-pakistani-terrorist-captured-in-uri-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर्द
Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM IST
सार
उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। साथ ही एक आतंकी को पकड़ा भी गया है।
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही एक आतंकी को मार गिराया गया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को उड़ी सेक्टर के गोहलन इलाके में संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था।
विज्ञापन
हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं- सेना
उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने
बारामुला के बोनियार में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को एलओसी पर स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेना एलओसी पर या भीतरी इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है। कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।