फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar over the death of the young man

युवक की मौत पर हंगामा, हाईवे किया जाम

Wed, 24 Feb 2016 02:38 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the young man

सांबा जिले के सरोर अड्डे के पास सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत पर मंगलवार को लोगों ने खूब हंगामा मचाया।

विज्ञापन


जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित देविका पुल पर मृतक मोहम्मद याकूब का शव रख गुज्जर समुदाय के  लोगों ने घंटों जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों के आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी जाम हटाने को तैयार हुए। लोगों के गुस्से को देखते हुए बाड़ी ब्राह्मणा थाना एसएचओ भारत शर्मा को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही मृतक के घर लाया गया लोग उत्तेजित हो गए। करीब दो बजे गुज्जरों की भीड़ शव के साथ राजमार्ग पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

डिवकाम ने घटना की जांच के दिए आदेश

Uproar over the death of the young man
पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बावजूद सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए गुज्जरों ने राजमार्ग को पूरी तरह ठप कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं।

इसी दौरान जम्मू-कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशकूर वानी, जिला एसएसपी जोगिंद्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद और सुरजीत सिंह सलाथिया ने मौके पर पहुंच हादसे पर शोक जताया और गुज्जर समुदाय के लोगों को समझाया। इसके बाद ही लोग शांत हुए और शाम को चार बजे धरना हटाया।

डिवकाम ने गुज्जर समुदाय और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत के मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने एक जांच अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed