{"_id":"cf36c974033d078d4e8eb73dce81fb9a","slug":"uproar-on-animal-slaughter-in-bantalab-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु हत्या पर बनतालाब में बवाल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु हत्या पर बनतालाब में बवाल, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Sep 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु हत्या के आरोप पर बनतालाब में बवाल मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि संबंधित डेयरी मालिक फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को बनतालाब स्थित डेयरी में रोजाना की तरह एक महिला दूध लेने गई थी।
विज्ञापन
उसने देखा कि कुछ लोग पशु को काट कर डेयरी से ले जा रहे हैं। उसी मौके पर लौटी महिला ने लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद लोगों ने बनतालाब में बवाल खड़ा कर दिया। आग की तरह फैली इस खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
सड़क बंद कर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पशु हत्या में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दोमाना संजय परिहार ने घटना स्थल से सबूत जमा करने के बाद डेयरी में काम करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि मालिक फरार बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए डेयरी चालक के नौकरों ने बताया कि पशु किसी कारण मर गया था। उसे उठाने वालों ने उसे वहीं पर काट कर वहां से हटाया। वहीं लोगों का कहना था कि ऐसे काम की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह एक अन्यायपूर्वक कार्य है। पुलिस को चाहिए कि दोषियों का सजा दे।
वहीं एसडीपीओ दोमाना का कहना था कि दो लोगों को हिरासत में लेकर इस सारे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। कानून अपना काम करेगा।