फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar in jammu assembly

पैंथर्स पार्टी ने विधानसभा में जमकर किया हंगामा

Tue, 26 Aug 2014 05:26 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar in jammu assembly

जम्मू-कश्मीर की 11वीं विधानसभा का 12वां और अंतिम सत्र सोमवार की तरह मंगलवार को भी हंगामेदार रहा। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी पर उमर सरकार की चुप्पी सभी दलों को खल रही है। जिसको लेकर कल विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सरकार पर निशाना साधा था।

विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही विधानसभा का सत्र शुरु हुआ वैसे ही पैंथर पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने विधानसभा को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव ने उमर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पाकिस्तान की ओर से हो रही कार्यवाई को लेकर गंभीर नहीं है। अगर सरकार अपने लोगों के लिए गंभीर होती तो अब तक इस मुद्दे पर कमेटी का गठन कर चुकी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM की व‌िस में सीजफायर मुद्दे को रखने मांग

Uproar in jammu assembly

पार्टी के सदस्य हर्षदेव सिंह तथा यशपाल कुंडल के वहां देरी से पहुंचने के बावजूद पार्टी के दोनों नेता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

बाद में वहां पहुंचे हर्षदेव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमा पर उपजी स्थिति के लिए केंद्र की मोदी सरकार और उमर सरकार को कसूरवार ठहराया।

हालांक‌ि मुख्यमंत्री ने स्पीकर से सीजफायर उल्लंघन और ओलावृष्टि से कश्मीर में फसलों को हुए नुकसान के मसलों को सदन की कार्रवाई में शामिल करने के मांग रखी ताकि सरकार इसका जवाब दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed