{"_id":"00a3ff1468195614ccd12130f8a13f23","slug":"unsocial-elements-drinks-alcohol-at-traffic-booths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के लिए इस्तेमाल हो रहे ट्रैफिक बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के लिए इस्तेमाल हो रहे ट्रैफिक बूथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी देने के लिए बनाए गए ट्रैफिक बूथ शरारती तत्वों के शरण स्थल बन गए हैं। आलम यह है कि सुबह इनमें ड्यूटी देने से पहले शराब की बोतलें, खाने-पीने के पाउच और तंबाकू पदार्थों के पाउच साफ करने पड़ते हैं। इसके बाद भी कर्मियों की दिक्कतें कम नहीं होती। दिनभर कड़ी धूप में ड्यूटी देनी पड़ती है, क्योंकि न ही बैठने के लिए कुर्सियां, न पीने के लिए पानी और न ही गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा है।
विज्ञापन
कई बूथों की तो छत तक उड़ चुकी है। शहर की प्रमुख चौक-चौराहों पर करीब 50 ट्रैफिक बूथ बनाए गए हैं। इनमें सीमेंट और लोहे दोनों के ही बूथ बनाए गए हैं। सीमेंट के बनाए गए बूथ के दरवाजे नहीं हैं। ट्रैफिक कर्मियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि रात के समय बिजली नहीं होती। इसकी वजह से कई युवक बूथ में आकर शराब पीते हैं और धूम्रपान कर गंदगी फैला कर चले जाते हैं। सुबह आने पर गंदगी साफ करनी पड़ती है। इसके बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को बता भी दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
कहां है पुलिस?
ट्रैफिक बूथों में रात के समय शराब पीने वालों पर पुलिस की कोई नजर नहीं। ट्रैफिक कर्मियों का कहना है कि यदि पुलिस एक्टिव हो तो इन बूथों में कोई नहीं आ सकता। पुलिस की कोई नजर नहीं होने से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
40 के तापमान में न बिजली न पानी
ट्रैफिक बूथों में बिजली और पानी की कोई व्यवस्था नहीं। 40 डिग्री के तापमान में कर्मियों को प्यासे और पसीने में लथपथ ड्यूटी देनी पड़ती है। सबसे बुरा हाल महिला पुलिस कर्मियों का है। जो दिनभर धूप में खड़े होकर ड्यूटी देने को मजबूर हैं। महिला कर्मियों का कहना है कि कई बार इसके बारे में उच्च अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
ट्रैफिक बूथ में पंखे और वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है। दो हफ्तों के भीतर ये दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रही बात ट्रैफिक बूथों में रात के समय शराब पीने की तो इसे लेकर पुलिस से बात की जाएगी। ताकि इस पर कार्रवाई हो सके। यातायात पुलिस भी अपनी ओर से इसकी तरफ ध्यान देगी। इन बूथों के बाहर दरवाजे लगा दिए जाएंगे, ताकि ड्यूटी देने के बाद इसको लॉक किया जाए।
एसएसपी, ट्रैफिक, मोहन लाल, जम्मू