{"_id":"593a33474f1c1b366e9c8855","slug":"unrest-stituations-in-kashmir-valley-on-friday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनावपूर्ण हालात. अलगाववादी नेता यासिन मलिक अंडरग्राउंड, मीरवाइज नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनावपूर्ण हालात. अलगाववादी नेता यासिन मलिक अंडरग्राउंड, मीरवाइज नजरबंद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक व अन्य
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में फायरिंग में छात्र के मारे जाने तथा एनआईए छापेमारी के विरोध में अलगाववादियों ने शुक्रवार को बंद आह्वान किया है। इसको देखते हुए घाटी के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहेंगी। साथ ही पूरी घाटी में स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में शुक्रवार को रेल सेवाएं भी स्थगित रहेंगी। कई अलगाववादियों को नजरबंद किया गया है। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक भूमिगत हो गए हैं। बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर के डीसी के अनुसार खानयार, एमआर गंज, सफाकदल, रैनावाड़ी, क्रालखुद, नौहट्टा तथा मायसूमा थाना क्षेत्रों में पाबंदियां रहेंगी।
विज्ञापन
हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को नगीन स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। लाल चौक से शुक्रवार को नमाज के बाद रैली निकाले जाने का कार्यक्रम था, जिसकी अगुवाई यासीन मलिक को करनी थी, लेकिन गिरफ्तारी की आशंका में वे वीरवार शाम को ही भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घाटी में आज स्कूल, कालेज बंद रहेंगे
कश्मीर में तनावपूर्ण हालात
- फोटो : फाइल फोटो
मंडलायुक्त कश्मीर ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को घाटी के सभी स्कूल, हायर सेकेंडरी और कालेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। हिंसक प्रदर्शनों में विद्यार्थियों की भागीदारी न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है।