{"_id":"619ccec65e75f3591804db0b","slug":"unknown-dead-body-found-in-kokernag-area-of-anantnag-police-in-contact-with-many-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में अज्ञात का मिला शव, पुलिस कई लोगों के संपर्क में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में अज्ञात का मिला शव, पुलिस कई लोगों के संपर्क में
Tue, 23 Nov 2021 04:52 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Nov 2021 04:52 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति नीले रंग की पतलून और सफेद शर्ट पहले हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति नीले रंग की पतलून और सफेद शर्ट पहले हुआ था। वोई बेमदूरा गांव में मिले शव के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शव को खेत में पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस की एक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान करवाने के लिए कई लोगों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
मेंढर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला चालक का शव
मेंढर के गांव हरमुत्ता में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान मोहम्मद रियाज (35) उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गांव हरमुत्ता गुरसाई के रूप में हुई है। शव के बारे में जानकारी मिलने के बाद परिजन एवं गुरसाई थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भर कर उप जिला अस्पताल मेंढर लाए। जहां पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन