फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   university running short of sports coaches

विश्वविद्यालय में खेल कोचों का टोटा

Mon, 06 Oct 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Oct 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
university running short of sports coaches

रियासत में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कालेजों के नए भवन खड़े किए जा रहे हैं, लेकिन खेलों की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए कुछ खास नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग भी इन अनदेखी का शिकार है। विभाग अंतर कालेज स्तर पर 36 खेलों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन उसके पास सिर्फ चार ही कोच उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


बाकी के खेल राम भरोसे ही चल रहे हैं। यही नहीं अक्तूबर और नवंबर माह में विश्वविद्यालय अंतर विश्वविद्यालय और नार्थ जोन स्तर की बैडमिंटन तथा हैंडबाल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इन खेलों में भी विश्वविद्यालय के पास कोचों का टोटा है। इसके विपरीत कश्मीर विश्वविद्यालय में 12 कोचों के पद सृजित हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 1976 के बाद शारीरिक शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय में कोच का कोई नया पद सृजित नहीं हो पाया है। विभाग के पास टेबल टेनिस, फुटबाल, वालीबाल और क्रिकेट कोच के ही स्थायी पद सृजित हैं, जबकि अन्य किसी भी खेल में कोई स्थायी पद ही नहीं है। इसके अलावा पिछले करीब डेढ़ साल से विभाग में सहायक निदेशक का पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पीटीआई कैंपस का पद भी कई वर्षों से खाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग किस गति से चल रहा है। विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार विभाग ने एथलेटिक, हाकी, रेसलिंग/जूडो, कबड्डी/खो-खो, बैडमिंटन, बास्केटबाल के कोचों के पद मांगें गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed