फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   university research work ruined in massive flood

पानी में बह गई वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत

Tue, 16 Sep 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Sep 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
university research work ruined in massive flood

कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नालाजी (स्कास्ट) कैंपस चट्ठा में बाढ़ के पानी से भारी तबाही में फार्म उपकरण, क्लास रूम और लैबोरेटरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कंप्यूटरों के पानी में डूब जाने से वैज्ञानिकों के शोध के रिकार्ड तबाह हो गए हैं।

विज्ञापन


स्कास्ट टीचिंग एसोसिएशन जम्मू की एग्जीक्यूटिव बाडी की बैठक में राज्यपाल से नुकसान के आकलन के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने के साथ तत्काल अतिरिक्त बजट जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रधान डा. विकास शर्मा ने बताया कि बलोल नाले में बाढ़ से कार्यालय रिकार्ड के साथ वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के रिकार्ड को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा क्षति वैज्ञानिकों के शोध से जुड़ी चीजों को पहुंची है। वैज्ञानिकों ने जम्मू डिवीजन में वर्षों का शोध करके कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास किए हैं लेकिन रिकार्ड के नुकसान की भरपाई कर पाना  मुश्किल है। बाढ़ में करोड़ों रुपये के केमिकल बह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक साहित्य, जर्मप्लाजम, माइक्रोबायल कल्चर भी तबाह हुआ है। कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। बाढ़ से डीन कार्यालय, फैकल्टी आफ एग्रीकल्चर को भी नुकसान पहुंचा है। बैठक में राज्यपाल से बाढ़ के नुकसान को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने पर जोर दिया गया।


वक्ताओं ने कहा कि पुनर्निर्माण में देरी के चलते कृषि के क्षेत्र में नुकसान होगा। इससे वैज्ञानिकों के शोध किसानों तक नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे संभाग में कृषि शिक्षा प्रभावित होगी। बैठक में डा. विवेक एम आर्य, डा. राजीन सांगड़ा, डा. देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed