{"_id":"64b6487a545c08b923e23c739ee25634","slug":"university-cultural-program-will-start-at-ten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस को विवि में सांस्कृतिक गतिविधियों का महाकुंभ शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस को विवि में सांस्कृतिक गतिविधियों का महाकुंभ शुरू होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Sep 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय जम्मू में आगामी 10 सितंबर से शुरू हो रहे डिसप्ले
विज्ञापन
योर टैलेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लोकनृत्य के साथ टैलेंट के
महाकुंभ का आगाज किया जाएगा। इस बार 18 दिन तक अंतर कालेज/डिपार्टमेंटल
फाइन आर्ट्स, साहित्य, संगीत, नृत्य और थियेटर से जुड़ी विभिन्न
प्रतियोगिताओं में विभिन्न कालेजों के युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का
प्रदर्शन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस बार कालेजों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर माह में आयोजित हो रही हैं, जिसके लिए अकादमिक और अन्य दूसरी गतिविधियों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। इसमें अधिकांश कल्चरल और अन्य खेल गतिविधियों को सितंबर से अक्तूबर माह में संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, विश्वविद्यालय जम्मू की ओर से करवाए जा रहे डिसप्ले योर टैलेंट के शेड्यूल में भी कटौती की गई है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव के अनुसार डिसप्ले योर टैलेंट को निर्धारित तिथि पर ही शुरू करवाया जाएगा लेकिन कुछ कालेजों ने प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी न होने की बात कही है, जिसमें सोमवार को बैठक कर कुछ प्रतियोगिताओं की तिथियों में संशोधन किया जा सकता है।
इस बार विवि के जनरल जोरावर सिंह सभागार, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार, विभाग के ग्राउंड फ्लोर और अन्य दूसरे सभागारों में एक साथ कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी लेकिन बड़ी प्रतियोगिताओं को एक दिन पूरा दिया जाएगा। डिसप्ले योर टैलेंट में रंगोली, फ्लावर अरेंजमेंट, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, पेंटिंग, इंस्टालेशन, कार्टूनिंग, स्केचिंग, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी ज्यादा रुझान दिखाते हैं।