यूजेसी ने उगला जहर, कश्मीर में फौज रहने तक जारी रहेंगे हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन सहित कुल 15 आतंकी संगठनों को मिलकार बनाए गए यूनाइटेड जेहाद काउंसिल ने एक वीडियो जारी कर भारत में और आतंकी हमले करने की धमकी दी है।
नौ मिनट के इस वीडियो में खुद को यूजेसी का प्रवक्ता बताने वाले जमील उर रहमान ने पठानकोट में हाल ही में हुए आतंकी हमले की भी जिम्मेदारी ली है। वीडियो को पाकिस्तान की एक साइट पर डाला गया है।
इस वीडियो में यूजेसी के प्रवक्ता रहमान ने कहा है कि जब तक भारत सरकार कश्मीर मसले का हल नहीं करती अथवा वहां से फौज को नहीं हटाती, इसी तरह भारत में आतंकी हमले किए जाते रहेंगे।
एक भी फौजी के रहने तक आतंकी हमले होंगे
इस वीडियो में यह भी कहा गया है कि कश्मीर में एक भी फौजी के रहने तक आतंकी हमले होंगे। प्रवक्ता ने दिल्ली, आगरा समेत क्रइ अन्य शहरों में हमलों की धमकी दी है। कहा है कि पठानकोट ही नहीं उनका संगठन भारत के दिल दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में भी कभी भी हमले कर सकता है।
साथ ही वीडियो में अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को पठानकोट आतंकी हमलों के संबंध में दोषियों को तलाश कर उन पर कार्रवाई करने की हिदायत के संबंध में कहा गया है कि इस बारे में कौन क्या कहता है, इससे उनके संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता।
उल्लेखनीय है कि हिजबुल मुजाहिदीन समेत अन्य 14 आतंकी संगठनों को मिलाकर 1994 में यूनाइटेड जेहाद काउंसिल बनाई गई थी। हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन भी इसका प्रमुख सदस्य है।