'परिवर्तन' लाने आज जम्मू आएंगी स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद उनका पार्टी नेताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम भी है। बीस अगस्त को स्मृति नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
भाजपा चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह का कहना है कि मिशन 44 प्लस को लक्ष्य बना चुकी भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर दोमाना और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगी।
20 को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का करेंगी दौरा
भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत का कहना है कि स्मृति रायपुर दोमाना और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं खासतौर से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगी।
19 अगस्त को ईरानी के ज्यादातर कार्यक्रम केके रिजार्ट उदयवाला में होंगे, जबकि बीस अगस्त को वह नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी।