फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Sitharaman spoke to women entrepreneurs, kept looking at the design of pashmina shawls

सीतारमण ने कहा: बैंकों से कर्ज लेकर न चुकाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, किसी भी कोने में चले जाए वसूली जरूर होगी

Tue, 23 Nov 2021 02:11 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Nov 2021 02:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों से कर्ज लेकर न चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि वह बैंक से कर्ज लेकर नहीं चुकाएंगे, वह संभल जाएं। वित्तमंत्री जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Sitharaman spoke to women entrepreneurs, kept looking at the design of pashmina shawls
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : @nsitharamanoffc ·

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आगामी बजट में जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए विशेष ख्याल रखा जाएगा। केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए केंद्र ने कई अभियान चलाए हैं। इसका सभी को फायदा उठाना चाहिए। मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने महिला उद्यमियों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


वसूली जरूर होगी, चाहें वह दुनिया में कही भी चले जाए
उन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर न चुकाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि वह बैंक से कर्ज लेकर नहीं चुकाएंगे, वह संभल जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कर्ज न चुकाने वाले दुनिया के किसी भी कौने में भी चले जाएं, सरकार उनसे वसूली करके ही रहेगी। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर को एक विकसित प्रदेश के रूप में देखना चाहते है और उनके इस सपने को पूरा करने के लिए केंद्र हर संभव सहयोग करेगा। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय मैदान में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया
इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय मैदान में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय महिला उद्यमियों से विस्तार से बात की। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से स्थानीय प्रोडक्टों समेत अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उद्यमियों से वुडक्राफ्ट, अगरबत्ती निर्माण, एनीमेशन, डेयरी उत्पाद, पश्मीना शॉल समेत अन्य चीजों को लेकर भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं इसका सभी को फायदा उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल जोरावर सिंह सभागार में हुए कार्यक्रम में लिया भाग 
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू में कई उद्योगपतियों और कारोबारियों से मिली। इसमें अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद उपजे हालात और कोविड परिस्थितियों से प्रभावित हुए कारोबार पर वित्तमंत्री का ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कई मांगों को भी उनके समक्ष रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed