फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Gadkari arrived in Srinagar

श्रीनगर पहुंचे गड़करी ने जाना पीड़ितों का हाल

Tue, 23 Sep 2014 01:20 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Gadkari arrived in Srinagar

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी घाटी में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को श्रीनगर पहुंच गए। सुबह दस बजे के करीब श्रीनगर पहुंचे केन्द्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बातचीत की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। गड़करी के साथ पीएमओ राज्यमंत्री जितेन्द्र प्रसाद भी रहे। निरीक्षण के बाद गड़करी ने कहा कि केन्द्र सरकार बाढ़ से प्रभावितों को हर तरह से मदद उपलब्ध करवाएगी। इस दौरान वह बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


सुबह दस बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे केन्द्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर घाटी में हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा प्रभावितों की मदद में नहीं आने देंगे कमी

Union Minister Gadkari arrived in Srinagar

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा केन्द्र सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए राजमार्ग, राज्यमार्ग और अन्य बंद पड़े मार्गों की जल्द से जल्द बहाली की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बाढ़ राहत के कार्य में लगे वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत कर हालातों का जायजा लिया।

इसके अलावा वह घाटी में बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने फिर दोहराया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की मदद उपलब्‍ध करवाएगी।

सरकार का मकसद आखिरी व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश सरकार के‌ लिए और फंड की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed