{"_id":"683627158314ec63c5004669","slug":"union-home-minister-is-visiting-jammu-division-for-the-first-time-after-operation-sindoor-jammu-news-c-10-jam1003-623150-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू संभाग के दौरे पर पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू संभाग के दौरे पर पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 को जम्मू और 30 को पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी के प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। यह दौरा 29 और 30 मई का है। इसके पहले दिन 29 मई को वे जम्मू तो दूसरे दिन पुंछ में रहेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसमें पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों को निशाना बनाया। इसके बाद भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार गृहमंत्री जम्मू के दौरे पर आ रहे है। गृहमंत्री जम्मू में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक होनी भी प्रस्तावित है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आरएसपुरा, अखनूर, सांबा, जम्मू में पाकिस्तान द्वारा निशाना बनने वाले इलाकों की सुरक्षा समीक्षा भी कर सकते है। जम्मू संभाग में आतंकरोधी अभियान प्रगति और सीमापार से होने वाली घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए दिए निर्देशों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 30 मई को गृहमंत्री पुंछ का दौरा करेंगे। भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पुंछ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। यहां पाकिस्तान की गोलाबारी में कई लोगों की जान गई है जबकि संपत्ति का भी नुकसान हुआ। गृहमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे।