फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Budget 2021 Nirmala Sitharaman News Updates in Hindi: nirmala sitharaman announcements anurag thakur pm modi ladakh jammu kashmir

Budget 2021: लद्दाख के लिए खुला पिटारा, जानिए जम्मू-कश्मीर के लिए क्या है खास

Mon, 01 Feb 2021 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021 Nirmala Sitharaman News Updates in Hindi: nirmala sitharaman announcements anurag thakur pm modi ladakh jammu kashmir
Budget 2021 - फोटो : अमर उजाला

संसद में बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए बड़ा एलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। साथ ही देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल भी खोले जाएंगे,  देश भर में 15 हजार आदर्श स्कूल खोले जाएंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत होगी

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि देश में बेहतर रोजगार के लिए कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के दृष्टिकोण से युवाओं को तैयार करने के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम शुरू की जाएगी। वहीं, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अन्य परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत हायर एजुकेशन कमीशन का गठन किया गया है। यह देश में उच्च शिक्षा का एकमात्र नियामक होगा। 2019 के बजट में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन खोलने की घोषणा की गई थी। अब 2021-22 के बजट में इसके लिए अगले पांच साल के लिए 50 हजार करोड़ की व्यवस्था की जा रही है ताकि देशभर में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आतंकी के भाई ने कहा- पूरे खानदान का सफाया करवाना है? खिड़की से हथियार फेंकों, कपड़े उतारकर बाहर आओ

यह भी पढ़ेंः महबूबा ने अलापा पाकिस्तान का राग, किसान आंदोलन पर बोलीं- कुछ गुंडों को लाल किले तक पहुंचाकर...    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed