{"_id":"583528654f1c1b262413bb33","slug":"unidentified-persons-looted-rs-40-lakh-from-sarthal-branch-of-j-k-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेके बैंक से चोरों ने 35 लाख उड़ाए, मैनेजर समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके बैंक से चोरों ने 35 लाख उड़ाए, मैनेजर समेत तीन निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अग्राल गांव में स्थित जेएंडके बैंक की शाखा से बीती रात चोर 35 लाख रुपए उड़ा ले गए। इनमें से लगभग 21 लाख की करंसी बाजार में मान्य नोटों और शेष चलन से बाहर हो चुके एक हजार और पांच सौ के नोटों की थी।
सनद रहे कि दो दिन पहले ही बडगाम में भी बैंक से साढ़े बारह लाख रुपए लूट लिए गए थे। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जांच के दौरान सुरक्षा इंतजामों में चूक की बात भी सामने आई है। बैंक में रात के समय कोई गार्ड भी नहीं था। इस मामले में बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
बैंक के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के इंचार्ज सज्जाद बजाज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य पुलिस के स्पेशल डीजीपी एस पी वैद का कहना है कि जिस दिन कैश आया, उसी रात चोरी हो गया। चोरी होने के बाद चाबी भी वहीं पर पड़ी मिली। मामला संदिग्ध लगता है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद रियासत में पिछले तीन दिन में बैंक से लाखाें का कैश उड़ाने की दूसरी वारदात से हड़कंप मच गया है। अग्राल गांव में जेएंडके बैंक की शाखा में चोरों ने मंगलवार की रात में सेंध लगाई। घटना का पता बुधवार को चला। जांच के दौरान कुल 34 लाख 30 हजार 987 रुपये गायब मिले।
चोरी गई रकम में दो हजार के 894 (17,88,000 रुपये), 100 रुपये के 2017 नोट (20,1700 रुपये), 50 का एक नोट, 20 रुपये के पांच हजार नोट(10,0000 रुपये), 10 रुपये के 23 नोट (230 रुपये), 5 रुपये का एक नोट और 2 रुपये का एक नोट है। इसी तरह से चल से बाहर हो चुके 13 लाख 41 हजार रुपये भी चोरी हुए। इनमें 1000 के 702 नोट (70,2000 रुपये) और 500 के 1278 नोट(63,9000 रुपये) शामिल थे।

2008 में हुई थी एक करोड़ की चोरी
बैंक मैनेजर अनिल जंडियाल का कहना था कि लॉकर की चाबी बैंक में ही रह गई थी। चोराें ने शटर का ताला और शीशा तोड़कर भीतर तक पहुंच बनाई जिसके बाद चाबी से लॉकर खोलकर कैश चुरा लिया। अग्राल गांव में आवासीय इमारत में बैंक की यह शाखा चल रही है। इसमें लोहे के शटर लगे हुए हैं। दो कमरों में बैंक और लॉकर रखा गया है।
बुधवार को चोरी की इत्तला देने वाले विपन लाल ने बताया कि वह रोज की तरह चश्मे पर जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के शटर पर उनकी नजर पड़ी। शीशे भी टूटे हुए थे। गड़बड़ी भांपते ही उन्हाेंने बैंक मैनेजर को सूचित किया। बैंक मैनेजर फौरन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। एसएसपी समेत पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी संदीप वजीर ने बताया कि रिकार्ड सीज कर लिया गया है। डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। एफएसएल टीम भी काम में जुट गई है। चोरों ने बैंक में घुसकर कैश उड़ाने से पूर्व बैंक में रखा ड्राई फ्रूट भी खाया है। इससे लगता है कि वे पूरी तरह बेफिक्र थे। इस बैंक में मैनेजर के अलावा चार और कर्मचारी तैनात हैं। बैंक का गार्ड रात की ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस की चौकी बैंक से करीब एक किलोमीटर दूर सरथल मंदिर के पास है।
जिले में बैंक में यह दूसरी बड़ी चोरी है। जम्मू-कश्मीर बैंक की किश्तवाड़ शाखा में 2008 में एक करोड़ 6 लाख 48 हजार रुपये चोरी हो गए थे। बाद में पुलिस ने आधी रकम बरामद कर ली थी। इस चोरी के सभी आरोपी छूट गए थे।