{"_id":"04393c82a752a790f4b07c4ded367658","slug":"unhygienic-food-served-to-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी के ढाबों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी के ढाबों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 20 Jul 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामला रुकने वाले हजारों यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जम्मू से राजोरी-पुंछ जिले में आने-जाने वाले लोग यहां ढाबों पर खाना खाने के लिए रुकते हैं, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों को बासी खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं, खाने का सामान खुले में रखकर उसका दिनभर इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन जिलों की नजर होते हुए भी वामला में ढाबा मालिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वामला में ढाबों पर हर रोज हजारों यात्री खाना खाने के लिए रुकते हैं। यहां रोटी का गूंथा आटा खुले में रखा रहता है। दिनभर इस पर मक्खियां बैठी होती हैं। जबकि नॉन एवं परांठे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आलू पेस्ट भी खुले में रखी जाती है।
विज्ञापन
यात्रियों को दिया जाने वाला सलाद सुबह ही काट कर रख लिया जाता है, जो दिनभर खुले में पड़ा रहता है। यात्रियों के आने पर यहीं सब इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हालत एक ढाबे की नहीं, बल्कि वामला में स्थित सभी ढाबों की है। यही नहीं, होटलों पर परोसा जाने वाला खाना भी बासी ही रहता है।
सेहत के लिए खतरा: डा. अरुण शर्मा का कहना है कि यदि कोई भी खाने की वस्तु खुले में रहेगी तो उससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि उस पर कई तरह गंदगी और मक्खियों के बैठने से उसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। इसके खाने से उल्टी, दस्त, पेट में दर्द आदि हो सकता है।
अब ढाबों पर लगाएंगे ताले: रियासी जिले के सहायक फूड कंट्रोलर देव दत्त शर्मा ने कहा कि पूरे जिले के लिए एक ही फूड सेफ्टी अधिकारी है, इसकी वजह से कार्रवाई करने में दिक्कत होती है। लेकिन फिर भी विभाग की कोशिश रहती है, जांच की जाए।
वह लोग भी जानते हैं, ढाबों पर यह सब हो रहा है। इसकी जांच के लिए एक हफ्ते के भीतर छापेमारी की जाएगी। भारी जुर्माना किया जाएगा, यदि फिर भी ढाबे वाले नहीं सुधरे तो ढाबों को बंद करवा दिया जाएगा।