फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   under 14, nagrota

Jammu News: अंडर-14 सेमीफाइनल में पहुंचे डांसल व भलवाल

विज्ञापन
under 14, nagrota
खेल गांव नगरोटा में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान खेलते ​खिलाड़ी स्रोत विभाग - फोटो : samvad
जम्मू। खेल गांव नगरोटा में बुधवार को अंतर जोनल जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। डंसाल और भलवाल जोन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला मुकाबला डंसाल और सतवारी जोन के बीच हुआ। डांसल ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए।
विज्ञापन

अयान जावेद ने शानदार बल्लेबाजी करते 38 रन की पारी खेली। उमेश, कनव और तोयेश ने एक-एक विकेट लिया। 86 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा सतवारी पांच विकेट पर 70 रन ही सिमट गया। सुखतेज ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। उरमान फारूक ने दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भलवाल और बिश्नाह जोन के बीच हुआ। बिश्नाह 53 रन ही बन सका। शौर्य ने दो विकेट लिए। भलवाल ने बिना विकेट गंवाए 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आरव ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

--------
जेयू में कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता : टीम जे और वी ने जीते मुकाबले
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में कर्मचारी क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले हुए। दिन का पहला मुकाबला टीम जे और टीम जी के बीच हुआ। टीम जे ने 20 ओवर में 151 रन बनाए। राजेश ने 29 व मुनीश शर्मा ने 25 रन बनाए। डॉ. नूर ने चार और मुकेश ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जी 19 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। सकूर भट ने 39, डॉ. नूर ने 25 और सुमेश ने 22 रन बनाए। पुरुषोत्तम कुमार ने तीन, राजेश, मुनीश शर्मा और सुमित कपूर ने दो-दो विकेट लिए। दूसरा मुकाबला टीम वी व टीम एच के बीच हुआ। टीम वी ने 219 रन का विशाल स्कोर बनाया। बलवंत ने 112 रन की शतकीय पारी खेली जबकि सुमित डोगरा ने 50 रन बनाए। टीम एच 19.4 ओवर में 155 रन ही बना सकी। संदीप बख्शी ने 87 रन की पारी खेली। सुमित डोगरा ने तीन जबकि बलवंत और कुलबीर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed