फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   uncontrolled cow killed two women in jammu and kashmir

बेकाबू हुई लावारिस गाय ने ली दो महिलाओं की जान

Mon, 21 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Nov 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled cow killed two women in jammu and kashmir
गाय के हमले में 2 महिलाओं की मौत - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में लावारिस पशुओं पर नगर परिषद की लापरवाही जानलेवा साबित होने लगी है। वीरवार को एक लावारिस गाय ने बेकाबू होकर जमकर उत्पात मचाया। दो महिलाओं पर बुरी तरह से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बेकाबू गाय पर काबू पाया।

विज्ञापन



वीरवार सुबह अचानक एक गाय ने धार रोड किनारे चल रही महिला पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गाय महिला पर तब तक सींग मारती रही, जब तक शांत नहीं हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हालांकि महिला को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन गाय इतना आक्रामक हो चुकी थी कि बचाने वालों पर भी हमला करने लगती।
विज्ञापन


बाद में जैसे-तैसे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस महिला की पहचान नहीं हो पाई। बताया जाता है कि दूसरे राज्य की रहने वाली यह महिला आसपास इलाके में भीख मांग कर गुजारा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भी नहीं पहुंचा नगर परिषद् का कोई अधिकारी

uncontrolled cow killed two women in jammu and kashmir
बेकाबू हुई गाय ने ली महिलाओं की जान - फोटो : Demp Pic.
गुस्साई गाय का कहर यहीं नहीं थमा। धार रोड के बाद गाय आदर्श कालोनी पहुंच गई। वहां पर भी एक बुजुर्ग महिला पर गाय ने बुरी तरह से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ को अपनी ओर आते देखकर गाय इधर-उधर भागने लगी। घायल महिला को जल्दी से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। मृतक वृद्ध महिला नीलम आदर्श कालोनी की रहने वाली थी।


इसके बाद आदर्श कालोनी से लेकर कब्रिस्तान रोड, नेशनल हाईवे, दोमेल चौक, सुभाष स्टेडियम तक लोगों ने गाय को काबू करने की कई बार कोशिश की, लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हो पाया। लोगों की भीड़ और दोपहिया वाहनों को अपनी ओर बढ़ता देखकर गाय और बेकाबू हो गई। वह एक गली में घुस गई, लेकिन आगे रास्ता बंद था।

तब लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गले में रस्सी बांधकर मुश्किल से काबू में किया। उसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के एक कर्मी ने गाय को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इतने बड़े हादसे के बावजूद बार-बार बुलाने पर भी नगर परिषद का कोई मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed