फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   uncontrollable tata sumo fell into the ditch four killed seven injured in poonch jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: मेंढर में टाटा सूमो खाई में गिरी, चार की मौत, हादसे में सात घायल

Tue, 14 Aug 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Aug 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
uncontrollable tata sumo fell into the ditch four killed seven injured in poonch jammu kashmir
खाईं में गिरी टाटा सूमो, चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को देर शाम मेंढर तहसील में सूरनकोट गुरसाई मार्ग पर फमनानाढ़ क्षेत्र में एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों एवं पुलिस ने कड़े प्रयास से खाई से निकाल कर सूरनकोट उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीन घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सड़क मार्ग से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे में मारे गए लियाकत हुसैन पुत्र खादम हुसैन गुरसाई मेंढर के रहने वाले थे। तीन लोगों की मौत जीएमसी ले जाते समय हुई, जिनकी पहचान निसार हुसैन शाह पुत्र सैयद हुसैन शाह निवासी गुरसाई, कोशाल कांता पत्नी मदनमोहन निवासी दराबा सूरनकोट और खुर्शीद अहमद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी गुरसाई के रूप में हुई है। जीएमसी रेफर किए गए घायलों में सरफारज हुसैन, रजियां बी और लियाकत के नाम शामिल हैं। अन्य घायलों में मोहम्मद असलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गुरसाई, परवीन अख्तर पत्नी मोहम्मद खालिक निवासी समोट और मोहम्मद असरार पुत्र मोहम्मद शफी निवासी नाड़ का उपजिला अस्पताल सूरनकोट में उपचार जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम मेंढर से सूरनकोट की तरफ आ रही टाटा सूमो (जेके 02 एसी 0074) गुरसाई क्षेत्र के फमनानाढ़ में चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही आस पास से बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्र हुए गए और घायलों को निकाल कर उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया। यहां से सात की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर किया गया। इनमें से तीन घायलों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बनी जानलेवा

हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सात सवारियों वाली टाटा सूमो में 12 लोग सवार थे। चालक काफी तेजगति से गाड़ी चला रहा था। एक मोड़ पर गाड़ी मोड़ते समय यह हादसा पेश आया। गौरतलब है कि पुंछ जिले के कई इलाकों में ओवरलोडिंग अब तक कई बड़े हादसों की वजह बन चुकी है। यातायात पुलिस की तरफ से इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जाने से ओवरलोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed