फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ukraine crisis: Jammu Kashmir government released helpline number

यूक्रेन संकट: जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पीएमओ ने कहा- विदेश मंत्रालय कर रहा आवश्यक कार्रवाई 

Sat, 26 Feb 2022 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 11:12 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर प्रशासन फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। यूक्रेन में मौजूद 200 से अधिक छात्रों व अन्य लोगों के परिवार वाले फोन से ले रहे हालचाल। पीएमओ मंत्री ने कहा सभी को जल्द सुरक्षित लाया जाएगा। 

विज्ञापन
Ukraine crisis: Jammu Kashmir government released helpline number
यूक्रेन से रवाना होने से पहले भारतीय विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों व छात्रों की सकुशल व सुरक्षित वापसी के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है ताकि सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जा सके। हेल्पलाइन नंबर 011- 24611210  011-2461108 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजनों को मंत्रालय लगातार संपर्क

पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर के छात्रों को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय लगातार व्यवस्था कर रहा है। अन्य राज्यों समेत जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजनों को मंत्रालय लगातार संपर्क में है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और सलाह का पालन करें। 

विज्ञापन

प्रदेश के 200 से ज्यादा छात्र और अन्य लोग यूक्रेन में फंसे

प्रदेश के 200 से ज्यादा छात्र और अन्य लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। परिवार वाले फोन और व्हाट्सएप कॉल कर अपने बच्चों और परिवार वालों का हालचाल पूछ रहे हैं। फोन पर बातचीत में यह जानकारी सामने आई कि एटीएम बंद होने की वजह से लोगों के पास पैसे खत्म हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के पास मौजूद खाने का सामान भी खत्म होने के कगार पर 

ज्यादातर लोगों ने बंकर में शरण ले रखी है। कई मेट्रो स्टेशन पर पनाह लिए हुए हैं। लोगों के पास खाने का स्टॉक भी लगभग समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के प्रवक्ता नासिर खुहमी ने बताया कि उन्होंने 160 छात्रों के बारे में जानकारी राजभवन को सौंपी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में कर रहे पढ़ाई

इनमें से 60 लोगों के पते भी हैं। बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रहे हैं जो पेशेवर और गैर-पेशेवर पाठ्यक्रमों के तहत विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed