यूक्रेन संकट: जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पीएमओ ने कहा- विदेश मंत्रालय कर रहा आवश्यक कार्रवाई
जम्मू कश्मीर प्रशासन फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। यूक्रेन में मौजूद 200 से अधिक छात्रों व अन्य लोगों के परिवार वाले फोन से ले रहे हालचाल। पीएमओ मंत्री ने कहा सभी को जल्द सुरक्षित लाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों व छात्रों की सकुशल व सुरक्षित वापसी के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है ताकि सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जा सके। हेल्पलाइन नंबर 011- 24611210 011-2461108 पर संपर्क किया जा सकता है।
जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजनों को मंत्रालय लगातार संपर्क
पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर के छात्रों को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय लगातार व्यवस्था कर रहा है। अन्य राज्यों समेत जम्मू कश्मीर के छात्रों के परिजनों को मंत्रालय लगातार संपर्क में है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और सलाह का पालन करें।
प्रदेश के 200 से ज्यादा छात्र और अन्य लोग यूक्रेन में फंसे
प्रदेश के 200 से ज्यादा छात्र और अन्य लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। परिवार वाले फोन और व्हाट्सएप कॉल कर अपने बच्चों और परिवार वालों का हालचाल पूछ रहे हैं। फोन पर बातचीत में यह जानकारी सामने आई कि एटीएम बंद होने की वजह से लोगों के पास पैसे खत्म हो गए हैं।
लोगों के पास मौजूद खाने का सामान भी खत्म होने के कगार पर
ज्यादातर लोगों ने बंकर में शरण ले रखी है। कई मेट्रो स्टेशन पर पनाह लिए हुए हैं। लोगों के पास खाने का स्टॉक भी लगभग समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के प्रवक्ता नासिर खुहमी ने बताया कि उन्होंने 160 छात्रों के बारे में जानकारी राजभवन को सौंपी है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में कर रहे पढ़ाई
इनमें से 60 लोगों के पते भी हैं। बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ाई कर रहे हैं जो पेशेवर और गैर-पेशेवर पाठ्यक्रमों के तहत विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में हैं।