फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Lok Sabha election: Wives took charge of husband victory in election leaving the kitchen to add polit

उधमुपर लोकसभा चुनाव: पतियों की जीत के पत्नियों ने संभाला मोर्चा, रसोई छोड़ लगा रहीं राजनीतिक तड़का

Fri, 05 Apr 2024 02:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 02:56 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह इन दिनों भद्रवाह, डोडा तो कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह उधमपुर और कठुआ के दूर-दराज पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ उनकी पत्नियां भी राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Udhampur Lok Sabha election: Wives took charge of husband victory in election leaving the kitchen to add polit
चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले चरण के लिए उधमपुर लोकसभा सीट पर चुनाव में 15 दिन शेष बचे हैं। इसके लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है और राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। अपने-अपने पतियों की जीत सुनिश्चत करने के लिए प्रत्याशियों की पत्नियां इन दिनों रसोई को छोड़ चुनावी जमीन पर उतकर मुद्दों को राजनीतिक तड़का लगा रही हैं। 

विज्ञापन


उधमपुर संसदीय क्षेत्र पर हैट्रिक के दावे के साथ उतरे भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह इन दिनों भद्रवाह, डोडा तो कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह उधमपुर और कठुआ के दूर-दराज पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ उनकी पत्नियां भी राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। जहां प्रत्याशी पतियों ने दूर-दराज क्षेत्रों में डेरा डाल रखा है तो वहीं पत्नियां शहर और इसके साथ सटे इलाकों में मोर्चा संभाले हैं। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह की पत्नी कांता अंदौत्रा तीन दिन से शहर से सटे नगरी इलाके तो डॉ. जितेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह हीरानगर और शहर से सटे गांवों में जनसंपर्क साध रही हैं। उनकी ओर से विभिन्न इलाकों में जनसभाएं की जा रही हैं।मंजू सिंह की ओर से वीरवार को हीरानगर की विभिन्न पंचायतों जांडी, करोल मथरा, पाट्टी, बोबियां, मुरली चक्क व मेशे चक्क सहित शहर से सटे अन्य इलाकों में नुक्कड़ बैठकें की गईं। 

मंजू सिंह लोगों के बीच जाकर पति के कामों को गिना रही हैं। कहां किस नदी-नाले पर कितने पुल बनाए गए, किस जगह सड़क बनी, तो किस जगह जल पहुंचाया यह सब आजकल प्रत्याशियों की पत्नियों की जुबान पर है। आने वाले वक्त में प्रत्याशी पतियों का क्या रोडमैप होगा उसके बारे में भी जोर देकर वोट मांगा जा रहा है। गाहे-बगाहे प्रत्याशियों की पत्नियां विरोधियों पर भी निशाना साधने से नहीं चूक रही हैं।

रसोई छोड़ मुद्दों को तड़का लगा रहीं प्रत्याशी पत्नियां

पूर्व विधायक एवं चौधरी लाल सिंह पत्नी कांता अंदौत्रा भी पति के लिए वोट मांगने में सक्रिय हैं। वीरवार को लखनपुर के जंडोर ,माहपाट्टी व अन्यों जगहों पर उन्होंने बैठक कीं और विरोधियों पर कई कटाक्ष किए। पति की बढ़ाई करने में भी पत्नियां नहीं चूक रही हैं। 

कांता अंदोत्रा कहती हैं कि चौधरी लाल सिंह हमेशा अपने लोगों के साथ लोगों के बीच रहते हैं। जातिय और क्षेत्रिय कार्ड खेलने में पत्नियां माहिर हो चुकी हैं। अपनी राजनीतिक सूझबूझ के साथ पत्नियां अब रसोई के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में मुद्दों को तड़का लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed